मेरी नज़्म ( 6 - 10 )
6 .
एक परी है
जादू भरी आँखों वाली
आसमान पे नही ज़मीं पे रहती है
बोलती है तो सावन बरसता है
चुप होतो दिसम्बर सीझता है
बसंत उसके मिज़ाज में रहता है
7 .
परी प्रेम की मूरत जैसी
चंचल, चतुर चकोर ।
हंसती गाती पवन हंसनी
लाखो दिलो की चोर ।।
8 .
दर्द की दलाली में
भूल जाता हूँ
पीड़ा में दुखती देह,
याद रह जाता है
उसका
देख कर न मुस्कुराना
9 .
आसमान में जो पतंगें उड़ती हैं ना,
मान लो मेरी ख्वाहिशें हैं।
उनमें से एक,
सबसे ऊपर दिखेगी।
कटी होगी,
पर उड़ती दिखेगी।
यकीन मानो,
वो तुम हो।
एक परी है
जादू भरी आँखों वाली
आसमान पे नही ज़मीं पे रहती है
बोलती है तो सावन बरसता है
चुप होतो दिसम्बर सीझता है
बसंत उसके मिज़ाज में रहता है
7 .
परी प्रेम की मूरत जैसी
चंचल, चतुर चकोर ।
हंसती गाती पवन हंसनी
लाखो दिलो की चोर ।।
8 .
दर्द की दलाली में
भूल जाता हूँ
पीड़ा में दुखती देह,
याद रह जाता है
उसका
देख कर न मुस्कुराना
9 .
आसमान में जो पतंगें उड़ती हैं ना,
मान लो मेरी ख्वाहिशें हैं।
उनमें से एक,
सबसे ऊपर दिखेगी।
कटी होगी,
पर उड़ती दिखेगी।
यकीन मानो,
वो तुम हो।
10 .
शाम हुई है ...
लौट आए हैं घर पर सब ...
मैं ...
वक़्त ...
और कुछ ...
और कुछ ख्वाहिशें भी ...
कुछ ख्वाहिशें भी ...
लौट आए हैं घर पर सब ...
मैं ...
वक़्त ...
और कुछ ...
और कुछ ख्वाहिशें भी ...
कुछ ख्वाहिशें भी ...
Comments
Post a Comment